PM Kisan 22th Kist Payment Date 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की मदद देती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अभी देशभर के किसान PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद से सभी लाभार्थी किसान यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त कब जारी होगी। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार जल्द ही 22वीं किस्त को जारी कर सकती है। संभावना है कि मार्च 2026 के आसपास किसानों के खातों में 2000 रुपये की राशि DBT के माध्यम से भेजी जा सकती है।
हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो आपको अपने स्टेटस और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए ताकि किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो।
PM Kisan 22th Kist Payment Date 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | PM Kisan 22th Kist Payment Date 2026 |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
| किस्त संख्या | 22वीं किस्त |
| मिलने वाली राशि | ₹2000 |
| लाभार्थी किसान | लगभग 9 करोड़ |
| पेमेंट मोड | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| स्टेटस चेक मोड | ऑनलाइन |
| देश | भारत |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan 22th Kist Payment Date 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। जानकारी के अनुसार 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी, जिसके बाद अब अगली किस्त का इंतजार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार मार्च 2026 के मध्य तक 22वीं किस्त जारी कर सकती है।
इस योजना के तहत लगभग 9 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनके बैंक खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह पैसा DBT के माध्यम से भेजा जाता है जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है और किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं रहती। जिन किसानों ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है या बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है, उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। तभी उन्हें आने वाली किस्त का लाभ मिल पाएगा।
22वीं किस्त में किसानों को ₹4000 मिलेंगे
कुछ किसानों के बीच यह चर्चा चल रही है कि 22वीं किस्त में 4000 रुपये मिल सकते हैं। दरअसल जिन किसानों की पिछली किस्त किसी कारण से नहीं आई थी, उन्हें अगली किस्त के साथ दो किस्तों की राशि एक साथ मिल सकती है। ऐसी स्थिति में किसानों के खाते में 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि जिन किसानों को पिछली किस्त मिल चुकी है उन्हें सामान्य रूप से 2000 रुपये ही प्राप्त होंगे। इसलिए सभी किसानों को अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।
22वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य
पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे करने चाहिए। सबसे पहले सभी लाभार्थियों को अपना e-KYC पूरा करना जरूरी है, क्योंकि सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। अगर e-KYC नहीं किया गया तो किस्त का पैसा रुक सकता है। इसके अलावा बैंक खाते में DBT सुविधा सक्रिय होना भी जरूरी है। बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और सभी जानकारी सही होनी चाहिए। जिन किसानों की जानकारी में गलती होती है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते सभी विवरण अपडेट करना जरूरी है।
पीएम किसान 22वीं क़िस्त के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल भारत के ऐसे किसानों को दिया जाता है जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होती है और जो वास्तविक रूप से कृषि कार्य करते हैं।
- जिन परिवारों का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत है या किसी संवैधानिक पद पर है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता।
- ऐसे किसान जिनके परिवार का कोई सदस्य आयकर रिटर्न भरता है, उन्हें भी योजना से बाहर रखा गया है।
- बड़े भूमिधारक किसान, कॉर्पोरेट खेती करने वाले या संस्थागत किसान इस योजना के पात्र नहीं माने जाते।
- लाभार्थी के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए और उस खाते में DBT की सुविधा चालू होनी चाहिए ताकि किस्त की राशि सीधे खाते में पहुंच सके।
- आधार कार्ड, बैंक खाता और पंजीकरण की सभी जानकारी एक जैसी और सही होना जरूरी है।
- योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होता है, अन्यथा आने वाली किस्तों का भुगतान रोक दिया जाता है।
PM Kisan 22th Kist Status Check कैसे करें?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसकी जांच ऑनलाइन करना आसान है। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। वेबसाइट के होमपेज पर “Know Your Status” विकल्प दिखाई देता है, उस पर क्लिक करना है। इसके बाद नया पेज खुलता है जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और कैप्चा भरना है।
फिर “Get OTP” पर क्लिक करना है। आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे भरकर सबमिट करना है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, स्क्रीन पर आपकी किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगती है। यहां से यह आसानी से पता चल जाता है कि पैसा खाते में भेजा गया है या अभी प्रक्रिया में है। इस तरह घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से किसान अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना है।